Explore

Search

April 19, 2025 5:33 pm

April 19, 2025 5:33 pm

हरियाणा निकाय चुनाव में BJP बड़ी जीत की ओर, कांग्रेस का बुरा हाल

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के लिए आज बड़ा दिन है। प्रदेश के 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के नतीजे आज आएंगे। 8 नगर निगमों हिसार, रोहतक, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद, यमुनानगर, करनाल और मानेसर में मेयर के साथ वार्ड पार्षदों के लिए मतगणना हो रही है । 2 नगर निगमों, सोनीपत और अंबाला में सिर्फ मेयर के लिए उपचुनाव हो रहा है। नगर निगमों के अलावा 32 नगर पालिका और नगर परिषदों के लिए भी चुनाव और उपचुनाव के परिणाम आएंगे। हरियाणा के 10 नगर निगमों में मेयर पद पर चुनाव में भाजपा का विजय अभियान जारी है। 9 नगर निगम पर बीजेपी और एक पर निर्दलीय आगे है। निगम चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होता नजर आ रहा है।

अंबाला नगर निगम में भाजपा की सैलजा सचदेवा मेयर चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अमीषा चावला को हराया। मानेसर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के विधानसभा क्षेत्र जुलाना की नगरपालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा के डॉ. संजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर