Explore

Search

April 19, 2025 2:35 am

April 19, 2025 2:35 am

अधिकारी योग्य हैं, मैं ऐसा महसुस नहीं करता’, राणा ने विज के बयान को किया खारिज़

हरियाणा  के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज यमुनानगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दरबार लगाया, जहां विभिन्न इलाके के लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के…

यमुनानगर  : हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज यमुनानगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दरबार लगाया, जहां विभिन्न इलाके के लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि अधिकारी नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि वह ऐसा महसूस नहीं करते।

उन्होंने अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अधिकारी योग्य हैं और वह समस्याओं का समाधान करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास अनअप्रूव्ड कॉलोनी, गलियों के निर्माण सहित अन्य तरह की समस्याएं आई हैं। जिन्हें उन्होंने दूर करने के लिए अधिकारियों से अनुरोध किया है। हमारे अधिकारी योग्य हैं जल्दी ही उन समस्याओं का समाधान करेंगे।

विज की समस्या का समाधान करेगी सरकार- कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने विज के बयान प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं ऐसा महसूस नहीं करता, हम जो भी बात कहते हैं अधिकारी सुनते हैं और उन्हें पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि अनिल विज बहुत सीनियर मंत्री हैं। उनके अनशन के सवाल पर श्याम सिंह राणा ने कहा कि अनशन मांग को लेकर लोग करते रहते हैं। उन्हें भी करना चाहिए, लेकिन उससे पहले ही उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान सरकार कर देगी।

दिल्ली ने किया यमुना को खराब- राणा

कृषि मंत्री ने यमुना के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हम दिल्ली को साफ सुथरा पानी भेजते हैं। दिल्ली में 24 नाले यमुना में गिरते हैं। उसके बाद यमुना फरीदाबाद में प्रवेश करती है। फरीदाबाद में टेस्ट सैंपल लेने पता चल जाएगा कि दिल्ली ने यमुना को कितना खराब किया है।

कांग्रेस जाने के बाद वापस नहीं आती- राणा

कृषि मंत्री ने चंडीगढ़ में बीजेपी का मेयर चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा जहां आती है जाती नहीं और कांग्रेस जहां से चली जाती है वापस नहीं आती। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार बनेगी और आप 8 फरवरी का इंतजार कीजिए।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर