25 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है।
डेस्कः आज यानी 25 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि हरियाणा के गतिशील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे एक जमीनी नेता हैं जिन्होंने खुद को सामुदायिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। वे हरियाणा की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
