Explore

Search

April 19, 2025 2:35 am

April 19, 2025 2:35 am

अपनी कमी छिपाकर चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल ने हरियाणा पर लगाया आरोप: रामकुमार गौतम

अरविंद केजरीवाल की ओर से हरियाणा पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाने के बाद हरियाणा की राजनीति में भी उबाल आ गया है। केजरीवाल की बयान को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और विधायकों ने धरना देकर उनका पुतला फूंका।

चंडीगढ़ : अरविंद केजरीवाल की ओर से हरियाणा पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाने के बाद हरियाणा की राजनीति में भी उबाल आ गया है। केजरीवाल की बयान को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और विधायकों ने धरना देकर उनका पुतला फूंका।

इस दौरान बीजेपी के विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि केजरीवाल ने अपनी कमी छुपाने और चुनाव जीतने के लिए हरियाणा पर बेहूदा आरोप लगाया है। वह अपनी कमी छिपाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। इसीलिए अब वह हरियाणा को लपेटकर सोचता है कि दिल्ली के लोग हरियाणा को गुनेहगार मान लेंगे, लेकिन दिल्ली के लोग उसे अच्छी तरह से समझ चुके हैं। वह हर फ्रंट पर फेल है। आज दिल्ली की सड़कों का भी बुरा हाल है।

रामकुमार गौतम ने केजरीवाल को देश का गद्दार करार देते हुए कहा कि इसका देश से कोई लेना-देना नहीं है। शीशमहल की बजाए इसे सड़कें बनवानी चाहिए थी, यमुनानगर के पानी में सुधार करना चाहिए था। गौतम ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के खालिस्तानियों के साथ भी कनेक्शन है, जिन लोगों ने मदद कर इसे नेता बनाया, इसने उन्हीं को चाकू मारने का काम किया।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल हरियाणा के सिवान  का रहने वाला है। दिल्ली के लोगों ने इसे सम्मान देकर मुख्यमंत्री बनाया और अब उन्हीं के साथ यह गद्दारी कर रहा है। दिल्ली के रहने वाले हरियाणा के लोगों ने भी इसमें उसकी मदद की। अब केजरीवाल की ओर से लगाए गए आरोप उसे उल्टा पड़ेंगे और उसके नुकसान होगा।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर